आज हमारे विद्यालय में श्री रमेश सकलानी (सुपरवाइजर) जी का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। उन्होने ओंकारानंद सरस्वती निलायम विद्यालय में लगभग 40 वर्षों से अधिक समय तक निरंतर सेवा देकर समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ किया। बदलते समय, और विभिन्न कार्य-पद्धतियों के बीच भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, और सहयोगी स्वभाव से विद्यालय की निरंतर प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी समय-पालन की आदत, तथा संस्थान के प्रति अटूट निष्ठा ने उन्हें सभी सहकर्मियों और शिक्षकों के बीच सम्मान का पात्र बनाया।  

ओंकारानंद सरस्वती निलायम विद्यालय परिवार एवं विद्यालय समिति के सभी महानुभावों ने उनके 40 वर्षों से अधिक के अमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।